बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार सुबह कैथी बाजार स्थित खोया मण्डी में नगर मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने सुबह ठीक 07 बजे मण्डी पर औचक छापेमारी की। टीम ने मौके से खोए के तीन संदिग्ध जांच के नमूने लिए। अचानक हुई इस छापेमारी से खोया विक्रेताओं के होश उड़ गए। वे अपनी दुकानें व माल छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। भागे हुए दुकानदारों के बीच टीम को दो डलिया लावारिस खोया मिला, जिसका वजन लगभग 20 किलोग्राम है। इस खोए का कोई भी दावेदार सामने नहीं आया, जिसके बाद विभाग ने इसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: रक्षाबंधन से पहले छापेमारी, 15 किलो खराब मिठाई नष्ट सहायक आयुक्त खाद्य -जेपी तिवारी ने बताया कि...