बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेलते खेलते मासूम तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। तालाब में मासूम का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरखरी निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसका 04 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार बुधवार देर शाम करीब छह बजे अपने घर से हम उम्र बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला गया। खेलते-खेलते वह घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे पैर फिसल जाने से वह डूब गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Banda News: तालाब में पैर धोने उतरे बालक का पैर फिसला, मौत ग्रामीणों से जानकारी कर तालाब में उन्होंने डंडे से तलाश किया तो किनारे ही बालक का शव डूबा मिला। परि...