बांदा, अक्टूबर 9 -- खेरापति मंदिर से घंटे चोरी Banda News: पैलानी। पैलानी थाना अमलोर गांव के सुप्रसिद्ध सिद्ध स्थल खेरापति मंदिर से गुरुवार देर रात्रि लगभग 15 कुंतल के घंटे मंदिर से चोरी चले गए।चोरी के दौरान मंदिर के पुजारी उमानंद तिवारी रात्रि में पूजा करने के पश्चात पितृ मिलोनी के कार्यक्रम में घर चले गए थे की तभी अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मंदिर को निशाना बनाया गया और मौके पर लगे मोटरसाइकिल के पहियों के निशान से यह पता चला की चोर बाइक से आए थे। जब सुबह होते पुजारी मंदिर पहुंचा तो वहां बड़े-बड़े घंटे मंदिर से गायब मिले। अमलोर गांव के ग्रामीण समाजसेवी पप्पू भैया, पूर्व प्रधान जयकरण भूरा सिंह चुनकौना कृष्ण पाल परिहार राम अवतार अनिल सिंह आदि लोगों ने बताया है कि गांव में यह चोरी की तीसरी घटना है। इसके पहले भी गांव के जूनियर हाई स्कूल से पाइ...