Banda News: खेत में वृद्धा को पीट उतारा मौत के घाट और लूट ले गए नाक की कील
बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में खेत पर गई बुजुर्ग महिला की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद नाक में पड़ी सोने की कील (पुगरिया) लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी 70 वर्षीय किशोरी देवी शुक्रवार की शाम को खेत देखने गई थी। तभी अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ मार पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वृद्धा की नाक में पड़ी सोने की पुगरिया निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.