बांदा, जुलाई 28 -- Banda News: मऊ । चित्रकूट के मऊ कस्बे के समीप कटिहा में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका में छात्राओं को दूषित भोजन से बचाने के काफी हद तक सावधानी बरती जा रही है। हालांकि यहां पर सब्जियां कद्दू, प्याज, लहसुन आदि खुली आलमारी में रखी मिली। अन्य खाद्य सामग्रियां आटा, दाल, चावल आदि स्टील की टंकियों में सुरक्षित रखा जा रहा है। तेल सामग्री प्लास्टिक की गैलनों में रखी मिली। आवासीय विद्यालय में 176 छात्राएं अध्ययनरत है। जिनको पढ़ाने से लेकर अन्य देखरेख को लेकर 12 लोगों का स्टाफ तैनात है। किचेन में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भोजन बनाने के लिए चार रसोइयों की तैनाती है। छात्राओं व स्टाफ के लिए एक ही साथ भोजन बनता है। सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते है। वार्डेन का कहना है कि भोजन बनाते समय वह खुद कई बार आकर देखती है।...