बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। तिदंवारी थाने के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक चार वर्ष तक यौन शोषण करता रहा। फिर कोर्ट मैरिज कर उसे सूरत ले गया। वहां पता चला कि वह पहले से विवाहिता व एक बच्ची का पिता है। पोल खुलने पर वह उसे बांदा लाया और यहां युवती के साथ क्रूरता की और जान से मारने का प्रयास किया। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जसपुरा निवासी अमित सिंह का उनके गांव आना जाना था। चार वर्ष से अमित सिंह शादी का झांसी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। पिछले वर्ष 31 मई को अमित ने उसे कचहरी बुलवाया और कोर्ट मैरिज की। इसके बाद उसे सूरत ले गया। वहां अमित के पिता रामराज सिंह, मां, उसकी पत्नी व एक बेटी भी रहती थी। अमित ने युवती को उसी मकान में रखा। डेढ़ वर्ष तक अमित शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। वहां अमित व उसकी मां...