बांदा, जुलाई 6 -- Banda News: बांदा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की यादें समेटे राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए ढाई दशक का संघर्ष आखिर रंग लाया। हाईकोर्ट ने 8,825.70 वर्ग मीटर के राइफल क्लब मैदान की आधी जमीन पर व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगा दी है। साथ ही पिछले माह अवैध तरीके से मैदान में प्रदर्शनी संचालत करने पर अधिकारयों से जवाब भी मांगा। इस मैदान पर अब पहले की तरह खेल की गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। शहर के मुस्लिम जमीदार परिवार ने ब्रिटिश काल में नौ हजार वर्ग मीटर जमीन बाबूलाल चौराहा के पास पुलिस लाइन व चांदमारी के अस्थायी संचालन के लिए दी थी। पुलिस लाइन बन जाने के बाद इस मैदान पर खेलों का आयोजन होता था। मैदान में 2000 के दशक में विकास प्राधिकरण का अस्थायी कार्यालय बना दिया गया। तब से यहां कार्यालय का संचालन होता रहा। मैदान में प्राधिकर...