बांदा, सितम्बर 6 -- Banda News: बांदा। मरका थाना क्षेत्र में खाने में आलू का भरता देख युवक अपने पिता से झगड़ गया। इसके बाद माता पिता को कमरे में बंद करने के बाद युवक ने बरामदे में लकड़ी की बल्ली में बेल्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा केबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी जगदीश ने बताया कि 26 वर्षीय पुत्र भूपेद्र शनिवार रात नशे में घर आया और खाने में आलू का भरता देख उत्पात मचाने लगा। मना करने पर वह माता पिता से झगड़ा करने लगा। रात को माता पिता को कमरे में बंद कर दिया और बरामदे में लगी लकड़ी की बल्ली में बेल्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घर वालों ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। शोर सुन आसपास के...