बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बांदा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता की अगुवाई में शनिवार को टीम ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाना आदि की जांच की। किचन में साफ-सफाई देखी। यहां 97 बच्चों को खानपान से संबंधित अच्छी आदतों व खाद्य सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया। दाल-चावल के दो नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, प्रशांत मलैया, सूर्यलाल आदि ने शहर में होटल इंपीरियल छावनी में भी सघन जांच की। सफाई न होने पर नोटिस दी गई। दही का नमूना भरा गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बच्चों के खाने की गुण‌त्ता परखी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...