बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा। आगामी दीपावली त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान। इसके तहत खाद्य सचल दल ने सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में तहसील पैलानी क्षेत्र के जसपुरा और निवाइच में छापेमारी कर कई खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से पैलानी क्षेत्र के मिठाई और किराना दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले कालेश्वर तिराहा जसपुरा रोड, निवाइच स्थित जितेंद्र सिंह उर्फ नन्ना की दुकान पर छापा मारकर रबड़ी का नमूना लिया। इसके बाद जसपुरा चौराहे पर स्थित मेसर्स मनपसंद स्वीट संचालक मनोज से बेसन का सैंपल भरा गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मिलावट के संदेह में टीम ने 280 किलो छेना मिठाई नष्ट कराया मेसर्स पंडित जी मिष्ठान ,संचालक आशीष दीक्षित और नाराय...