बांदा, नवम्बर 14 -- Banda News: फोटो 02- मौके पर जांच करते खान अधिकारी। खान अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास व खनिज अधिनियम के तहत दर्ज किया केस मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर के पास शुक्रवार शाम को हुई घटना जांच में 250 घनमीटर मिला अवैध खनन, आरोपियों पर की जाएगी कार्रवाई

अवैध खनन पर छापेमारी बांदा, कार्यालय संवाददाता। मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ में शुक्रवार शाम खनिज विभाग की टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर के पास अवैध बालू-मौरंग खनन को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खनन माफियाओं ने टीम में शामिली होमगार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। खान अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात चार वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ हत्या का प्रयास, खान एवं खनिज अधिनियम और सार्व...