Banda News: खतरे के मुहाने पर खड़े कई जर्जर सरकारी भवन खतरे के मुहाने पर खड़े कई जर्जर सरकारी भवन
बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: बांदा। लखनऊ में एक अपार्टमेंट का पिलर ढहने से इसमें सैकड़ों जिदंगियां फंसी हैं। ऐसा ही हादसा जिले में कभी भी हो सकता है। यहां कई सरकारी कार्यालय,अस्पताल और व्यवसायिक गतिविधियां जर्जर भवनों में चल रही हैं। वर्षों पूर्व कंडम घोषित और खतरे के मुहाने पर खड़े ऐसे जर्जर भवनों में सुरक्षा के भी कोई उपाय नहीं हैं। सैकड़ों लोगों का इन भवनों में रोज आना-जाना होता है। जिम्मेदारों ने ऐसे भवनों को नोटिस भेजी और न कोई कार्रवाई की। जबकि ऐसे जर्जर भवन नगर पालिका के बगल से हैं। जनपद में जर्जर भवनों से न तो अफसरों का मोह जा रहा है और न ही बीडीए व नगर पालिका ही कोई इसमें सख्ती कर रहे हैं। ऐसे में जान जोखम में डालकर जिले के कर्मचारी व अधिकारी जहां अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वहीं इन भवनों में यहां आने वाले मरीज, तीमारदार व फरियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.