Banda News: खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार
बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: पैलानी। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जसपुरा इकाई की ओर से शनिवार को नवीन खंड शिक्षा अधिकारी जसपुरा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने,शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण तथा विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को और सुदृढ़ करने को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया।नवीन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश ने भी शिक्षकों का आभार जताते हुए विभागीय कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा,ब्लॉक मंत्री विवेक गुप्ता,ब्लॉक संयुक्त मंत्री विनोद सोनकर,ब्लॉक कोषाध्यक्ष रत्नेश बाजपेई, जिला मंत्री राजबीर सिंह के अलावा हीरालाल,विजय शाह,आशुतोष,हर्ष शुक्ला, मोहित सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.