बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: अतर्राl सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा बांदा द्वारा आयोजित 70वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज तीसरे दिन समापन हो गया | समूह गान व कव्वाली में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा की छात्राएं नीलम और उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा रोहिणी प्रजापति ने एकल शास्त्रीय गायन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| सरस्वती इंटर कॉलेज के ही होनहार छात्र अशोक कुमार ने तबला वादन में पहला स्थान हासिल करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया और जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई किया साथ ही ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की छात्रा सपना एवं सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने भी क्रमशः गजल गायन और शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया | विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण प...