बांदा, अक्टूबर 23 -- रेल दोहरीकरण के लिए जमीन खाली कराने का नोटिस Banda News: बांदा। झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत बांदा रेलवे स्टेशन से महोबा की ओर क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास नई रेल पटरी बिछाने के लिए जमीन खाली कराई जाएगी। इसके लिए रेलवे के निर्माण विभाग ने भवानीपुरवा गांव के पांच भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। अधिग्रहीत जमीन पर बने मकानों को हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। नोटिस के अनुसार, निर्माण हटाने की तिथि पांच नवंबर है। इसके बाद रेलवे की ओर से 10 दिन का अतिरिक्त समय देते हुए दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। इस अवधि में भी निर्माण नहीं हटाए गए तो रेलवे बुलडोजर चलाकर मकानों को हटाने की कार्रवाई करेगा। रेलवे की ओर से संबंधित भू-स्वामियों को जमीन और मकानों के लिए कुल 54 लाख 28 हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जा...