बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। खेत से लौट रहे अधेड़ को तीन माह पहले गांव के तीन दबंगों ने लाठी-डंडे से हमलाकर मरणासन्न कर दिया था। परिजन उसे लेकर थाने व एसपी के चक्कर लगाते रहे, फिर बी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। वहीं अब कोर्ट के आदेश पर पर अतर्रा थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दलित उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अतर्रा के महोतरा निवासी 51 वर्षीय राममूरत पुत्र सुखदेव ने बताया आठ जुलाई को दोपहर वह खेत गया। वहां ईंटे रखी थीं। किसी ने ईंटे तोड़ दी थीं, इसी बात उसने खेत के पास घूम रहे राजकुमार वर्मा से जिक्र कर दिया। राजकुमार ने फोन कर गांव के रामबाबू तिवारी पुत्र राम अवतार व उसके पुत्र शिवम को बुला लिया। रास्ते में प्राइमरी स्कूल के पास तीनों लोगों ने घेर लिया और राममूरत को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से...