बांदा, अक्टूबर 5 -- Banda News: बांदा। करोड़ों के कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में पुलिस ने सोमवार को जेल में बंद तीन आरोपितों को छह घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस लाइन में पूछताछ की है। करीब छह घंटे तक चली गहन पूछताछ में आरोपियों का अलग अलग व फिर एक साथ सामना कराया गया। पुलिस ने प्रियांशु से कफ सीरप की खरीद और सप्लाई के बारे में, आरोपी प्रवीण उर्फ लकी से बैंक खातों के लेनदेन और रोहित पांडेय से सीरप की खेप पहुंचाने के बारे में जानकारी हासिल की गई। सोमवार को सुबह करीब 9:52 बजे पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपितों को जेल से बाहर लेकर सीधे पुलिस लाइन पहुंचकर पूछताछ की गई। इस दौरान सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी, बिलगांव चौकी प्रभारी और विवेचक गौरव मिश्रा मौजूद रहे। करीब 5 घंटे 56 मिनट की पूछताछ के बाद दोपहर 3:48 बजे तीनों को पुलिस लाइन से...