बांदा, अगस्त 23 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्योटरा से 16 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोबा के खन्नी-जमरिया थाना खन्ना निवासी वंदना देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया 16 वर्षीय बेटा कार्तिकेय उर्फ भोला बांदा के क्योटरा स्थित गली नंबर-दो में मामा बलवीर के यहां रहकर पढ़ाई करता है। वह बजरंग इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। 21 अगस्त की दोपहर एक बजे कार्तिकेय काली देवी मंदिर के पास स्थित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकला था। शाम सात बजे तक वापस नहीं आने पर तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों के मुताबिक छात्र का रंग गोरा, कद चार फीट छह इंच है। घटना के समय ...