बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बबेरु। श्रीजेपी शर्मा इण्टर कालेज प्रांगण में स्काउट-गाइड का प्रथम सोपान के जांच शिविर का समापन बिना बर्तन का भोजन कार्यक्रम के साथ हुआ । श्री जेपी शर्मा इण्टर कालेज बबेरू, राजकीय बालिका इण्टर कालेज बबेरू, जयभारत इण्टर कालेज मुरवल, महर्षि विद्या पीठ इंटर कालेज एवं विद्या मन्दिर इण्टर कालेज बबेरू, राजकीय हाईस्कूल पखरौली सहित स्काउट्स ने प्रतिभाग किया । जांच शिविर के प्रथम दिन ध्वजारोहण, प्रथम सोपान की गांठे व बन्धन की जांच की गई। दूसरे दिन द्वितीय सोपान की गांठ व बन्धन प्रतियोगिता कराई गई। तीसरे दिन सर्व धर्म प्रार्थना,टेन्ट पिचिंग बिना बर्तन का भोजन तथा ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ जांच शिविर का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्काउट गाइडो का प्रशिक्षण शिविर समपन्न प्रधानाचार्य डॉ. श्याम मनोहर राव...