Banda News: केन नदी से महिला का शव बरामद
बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: पैलानी। थाना क्षेत्र के नरी गांव के समीम केन नदी किनारे अज्ञात महिला का शव उतराता ग्रामीणो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणो ने अशंका जताई है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी उम्र लगभग 25वर्ष बताई गई है। थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि महिला की डेड बॉडी पूरी तरह सड़ चुकी है। कंकाल रूप में आधा शरीर बचा है महिला लाल कलर का सूट पहने हुए है हाथों पर चूड़ियां गले पर माला पहने हुई है उसकी शिनाख्त नही हो सकी। थाना प्रभारी राम मोहहन राय का कहना है कि महिला की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.