Banda News: कुएं से पानी निकालते समय युवती का पैर फिसला, मौत
बांदा, अगस्त 3 -- Banda News: बदौसा। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं से पानी निकालते समय युवती का पैर फिसल गया। जिससे युवती कुएं में गिर गई । चार घंटे बाद जब परिजन जब खेत से लौटे तब उसकी तलाश शुरू हुई। पानी भरने की आशंका पर कुएं में कांटा डाला गया तो उसका शव बाहर निकाला गया। युवती की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदौसा थाना क्षेत्र के गांव तुर्रा के कुम्हारन पुरवा निवासी 21 वर्षीय अंकिता उर्फ सुधा पुत्री राम दयाल रविवार को दोपहर के समय घर के पास स्थित कुएं से पानी निकालने गई थी। पानी भरने के दौरान कुएं की भीट पर पानी फैल गया। जिससे उसका पैर फिसल जाने से वह कुएं के अंदर समा गई। इसके बाद किसी ने देखा तक नहीं। जब परिजन शाम करीब चार बजे खेत से घर लौटे तो उन्होंने अंकिता की तलाश शुरू की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.