बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना गौरी कला गांव के मजरा कुम्हरिया डेरा निवासी भुल्लू सिंह ने बताया की उसका 35 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह ने सोमवार रात घर से खाना खाने के बाद बिना बताए निकल गया। घर के नजदीक लगे आम के बगीचे में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों की नीद खुली तो शव फंदे पर लटकता देखा सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह, शराब पीने का आदी था। वह पांच भाइयों में छोटा था। कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानता था। शराब ...