बांदा, जुलाई 6 -- Banda News: बबेरू। मवेशी चराने खेत गए किशोर ने शीशम के पेड पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी देवकुमार यादव ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सोमवार की दोपहर मवेशी चराने खेत गया। वहीं पर लगे शीशम के पेड़ पर रस्सी से फांसी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे चरवाहो ने देखा तो उसे पहचान लिया। मामले की जानकारी घरवालो को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल किया और साक्ष्य जुटाए। पिता ने बताया...