बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बबेरू। अलग अलग स्थानो पर एक किशोरी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के मरका रोड निवासी रामलखन ने बताया की उसकी 15वर्षीय पुत्री देवकी ने मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर मौके पर पहुंचे परिजनो ने देखा तो दरवाजे बंद थे। परिजनो ने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। यह भी पढ़ें- Banda News: किशोरी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी किसी तहर दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिय...