बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। मां ने पुलिस को तहरीर दी और बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रविवार की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। बेटी के पास भी मोबाइल था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...