Banda News: किशोरी को राह चलते छेड़ा, घर में घुसकर दी जानमाल की धमकी
बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के साथ छेड़खानी करने, सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने, फोटो वायरल करने और घर में घुसकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी शारदा प्रसाद यादव निवासी टेंडूरा, बिसंडा और उसके दोस्तों ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को साजिश के तहत सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर परेशान करना शुरू किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे और उसकी पुत्री के मोबाइल नंबरों पर फोन करके अनावश्यक बातचीत की और नाबालिग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बीती 17 जुलाई को जब पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.