बांदा, सितम्बर 16 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव का लवकुश सिंह दो दिन पूर्व उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसकी बेटी साथ में अपने घर में रखे जेवर व अपने सारे कपड़े आदि भी ले गई है। पुलिस ने जामू गांव निवासी लवकुश सिंह पुत्र शिवबरन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...