बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा थाने के गर्गन पुरवा (अतर्रा ग्रामीण) निवासी प्रदीप गर्ग की किराना दुकान में एक अगस्त की रात चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दुकान ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और दुकान से पांच हजार रुपये नकद व साढ़े तीन लाख का सामान ले गए। दूसरे दिन सुबह जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...