बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। दो वर्ष पहले कालूकुआं चौराहे का भी चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया गया। जाम की समस्या से निपटने के उद्देश्य से चौड़ीकरण में कई लोगों के घर व मंदिर तक गिरा दिए गए थे। इसी नौ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कालूकुआं चौराहे पर मूर्ति का अनावरण भी किया था। चौड़ीकरण के बाद कालूकुआं से बबेरू रोड तरफ रोड को 60 मीटर चौड़ी किया गया था। इसके आधे हिस्से यानी 30 मीटर में यहां बबेरू व सिंहपर रोड की ओर जाने वाले डग्गामार वाहनों का कब्जा रहता है। यहीं बच्चों के तीन निजी विद्यालय भी संचालित हैं। ऐसे में दोपहर के समय यहां से निकलने लोगों को जाम में पिसना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Banda News: नेशनल हाईवे: डग्गामार वाहनों का कब्जा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड के जवान इन डग्गामार वाहनों का सहयोग करते नजर...