बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली के लहुरेटा गांव निवासी कमलेश पुत्र लालू प्रसाद यादव ने बदौसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह तीन सितंबर को कार से पत्नी व पुत्री के साथ प्रयागराज जा रहा था। बदौसा पुल के पहले पैगंबर, मालिक, लल्लू, रफीक, जाफर ने कार रोक ली और गाली-गलौज किया और मारपीट की। आसपास के लोगों ने बचाया, तब वह धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...