बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना के हिम्मतपुर गांव निवासी अंशू पुत्र स्व.दिनेशचंद्र ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थाने में दी तहरीर में अंशू ने बताया कि रविवार को रात 11 बजे वह कार से बांदा जा रहे थे। गाड़ी में उसके दोस्त अमित पुत्र हीरालाल, महेश पुत्र शिवकुमार भी थे। घूरा गंव के पास एक चार पहिया वाहन से आए चार-पांच लोगों ने रोक लिया। कार से हॉकी व डंडे निकालकर तीनों पर हमलाकर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...