बांदा, जुलाई 26 -- Banda News: पैलानी। तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली देहात के जारी गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र राम मनोहर विश्वकर्मा 26 जून को अपनी मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। तभी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। घायल का कानपुर में इलाज कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...