बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की रविवार देर शाम बांदा के भूरागढ़ चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हमीरपुर जिले के इचौली थाना क्षेत्र के नायक का पुरवा निवासी कदीर खान ने बताया कि उनका भांजा 20 वर्षीय आरिफ अपने मामा नासिर खान को दिल्ली जाने के लिए बांदा रेलवे प्लेटफार्म में छोड़ने आया था। यहां से वह रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक से वापस हमीरपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पास अचानक सामने से गलत साइड से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ का हेलमे...