बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। बाइक से बहन की ससुराल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्ला के भवानीपुर निवासी कल्लू ने बताया 30 वर्षीय भाई पप्पू पुत्र रामभरोसी गुरुवार शाम बाइक से बहन की ससुराल चित्रकूट जा रहा था, तभी अतर्रा के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक घटना स्थल से डेढ़ किमी. दूर कार खड़ी कर भाग गया। यह भी पढ़ें- Banda News: थार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, पत्नी घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तलाशी में निकले मोबाइल नंबर पर घरवालों को जानक...