Banda News: कार्ययोजना बनाकर कराएं जल निकासी की व्यवस्था
बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि आमजन को मूलभूत नागरिक सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराएं। उन्होंने वंदन, आकांक्षी नगर, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय, नगरीय झील, तालाब एवं पोखर संरक्षण, सीवरेज एवं जल निकासी तथा पेयजल व्यवस्था योजना की जानकारी ली। कहा कि नगर क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में जलभराव न होने पाए। जहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां तात्कालिक कार्ययोजना बनाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। कहीं जल भराव की शिकायत मिली तो ईओ की जवाहदेही तय होगी। वार्डों में निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। जलकर वसूली में प्रगति लाने को कहा। बैठक में प्रभारी अधिकारी नगरी निकाय माया शंकर यादव भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.