Banda News: कलश यात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ
बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: पैलानी। क्षेत्र के अलोना गांव में गुरुवार को रामकथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शंकर जी के स्थान से होते हुए बस स्टैंड काली मंदिर, राम जानकी मंदिर शिवाला से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। नदी से जल लेकर कथा स्थल शंकर जी के स्थान पर पहुंची। पांच दिवसीय राम कथा में कथा व्यास मनोज तिवारी ने राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए राम नाम के महत्व और उसकी अविनाशी शक्ति का बखान किया। बताया कि कलयुग में राम नाम ही भवसागर से पार लगाने का सबसे सरल साधन है। अलोना गांव के दुर्गा कमेटी की ओर से पांच दिनों तक शंकर जी के स्थान पर अनवरत चलता रहेगा। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में छोटी-छोटी कन्याओं तथा महिलाओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने कलश यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.