बांदा, जुलाई 26 -- Banda News: बांदा। हाईटेशन करंट की चपेट में आने से लाइन मैन झुलस गया। वह जमीन पर तड़प रहा था तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर तमाम लाइन मैन अस्पताल पहुंच गए। शहर के कनवारा गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप पुत्र लोक नाथ शहर के चिल्ला रोड़ स्थित पावर हाउस में संविदा लाइन मैन है। वह रविवार की दोपहर एलआईसी के पास स्थित खंभ्भे में चढकर फाल्ट ठीक कर रहा था। उसने शटडाउन दूसरे फीडर का लेकर रखा था। काम दूसरे फीडर मे कर रहा था। जैसे उसने जंपर बांधने के लिए तार लगाया ही था कि 11 हजार लाइन का करंट लग जाने से वह बुरी तरह झुलस गया। वह खंभे से नीचे आ गिरा। इस बीच तमाश बीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे उठाकर जिला अस्पताल मे भर्त...