बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: बांदा। दरवाजे में रखे तार की चपेट में आने से किसान को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत बताया। परिजन पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए। बदौसा के तुर्रा निवासी रामभवन यादव ने बताया 45 वर्षीय चाचा तीरथ यादव सोमवार रात कमरे से बाहर जा रहा था। तभी घरेलू लाइन के लिए बिजली के तार कमरे में गए थे, जो कमरे के बाहर लगे दरवाजे में कटा रखा था। जैसे की वह कमरे से निकल रहा था, तभी दरवाजे में सिर छू जाने से वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। चीख सुन बड़ा भाई रामशिया पहुंच गया। देखा तो वह अचेत पड़ा था। शोर सुन परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने जांच के बाद तीरथ को मृत बताया। भतीजे...