बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: नरैनी। घर पर सो रही महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के सिद्धला पटेल नगर निवासी असफास ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी नरगिस गुरुवार रात कमरे में सो रही थी। तभी सर्प ने उसकी उंगली में डस लिया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजर उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...