बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: नरैनी,संवाददाता। रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को कजली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कजली कलश लिए तालाब पहुंची और कजली विसर्जन किया। इस बीच सावन व कजली गीत गूंजते रहे। कस्बा व गांवों में सज-संवर कर महिलाएं तालाब पहुंची। कस्बा में कजली महोत्सव शोभयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शंकर, हनुमान मंदिर होते हुए बंबा तालाब पहुंची। कजलियों का विसर्जन किया गया। प्राचीन परंपराओं के चलते रक्षा बंधन के दूसरे दिन कजली का मेला बंबा तालाब मे शाम के समय लगता है। बंबा तालाब में यह कजली मेला महोत्सव पर नगर पंचायत एवं न्यू इंडियन ग्रुप के सहयोग से हुआ । इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता, विजय दीक्षित , ज्ञानेंद्र पांडे नीरज रैक...