बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा। एसडीएम सदर के आवास पर रात्रि ड्यूटी में तैनात दो होमगार्ड ड्यूटी के दौरान गार्ड रूम में कच्छा-बनियान पहनकर सोते मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला होमगार्ड कमांडेंट अरुण कुमार सिंह ने दोनों होमगार्डों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शनिवार देर रात एसडीएम सदर को क्षेत्र में चेकिंग के लिए निकलना था। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों को तलाशा, लेकिन दोनों अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिले। खोजबीन करने पर दोनों गार्ड रूम में कच्छा-बनियान पहने गहरी नींद में सोते हुए पाए गए। एसडीएम ने मौके की फोटो खींचकर जिला होमगार्ड कमांडेंट अरुण कुमार सिंह को भेजी और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रथम दृष्टया ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता, निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था म...