बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव में सोमवार देर रात कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग और मवेशी मकान के अंदर थे। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन बाहर निकल आए। कुछ ही देर बाद पूरा मकान ढह गया। मलबे में दबे मवेशियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गांव निवासी राधे यादव पुत्र रामबरन यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी शीलता, बेटियों पलक और दिव्यांशी तथा बेटे शोभित के साथ रात करीब 12 बजे कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिरने की आवाज आई। खतरा भांपकर परिवार के सभी लोग बाहर निकल आए। इसके थोड़ी देर बाद पूरा मकान भरभराकर गिर गया। राधे के मुताबिक मकान गिरने से घर में रखा खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामग्री मलबे में दब गई। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें स...