Banda News: एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के लोहार तलैया (खाईंपार) निवासी ऊषा देवी पत्नी बबलू ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका विवाह 14 साल पहले लोहार तलैया निवासी बबलू पुत्र पंचा प्रजापति के साथ हुआ था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करते रहे। आरोप है कि 25 जून 2026 को सुबह दस बजे पति बबलू,सास रामदुलारी, ससुर पंचा, जेठ राजू, जेठानी कौशिल्या ने दहेज के लिए मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से वह मायके तिंदवारा में बेवा मां के साथ है। नगर कोतवाली व महिला थाना में सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बाइक और पांच लाख के लिए महिला को दिया तीन तलाक, आठ पर केस एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलााफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.