Banda News: एसडीएम बनाएंगे जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों की सूची
बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बांदा। डीएम ने सभी एसडीएम को अपनी-अपनी तहसीलों के बड़े गांवों एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही नालों पर अतिक्रमण एवं जलभराव के प्रमुख कारणों को चिन्हित करते हुए चोक प्वाइंट्स की सूची तैयार करने को कहा। कहा कि संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में लगे सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) को सक्रिय रखें। इनके माध्यम से लोगों को लगातार आवश्यक सूचनाएं एवं सावधानियां प्रसारित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि जहां-जहां पीए सिस्टम स्थापित हैं, वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए। जनपद में विद्युत पोल एवं विद्युत व्यवस्था से संबंधित क्षतियों का सर्वे कराकर आवश्यक मरम्मत/दुरुस्तीकरण कार्य तत्काल कराया जाए। यह भी पढ़ें- Banda News: लगातार बारिश से जलभरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.