बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने शनिवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत आयोजित विशेष कैंप दिवस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बांदा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदेय स्थलों (बूथों) पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बूथों में कई मतदाता अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे किसी ने बताया कि किसी ने एसआईआर में नाम भरा था लेकिन वोटर लिस्ट में नहीं तो किसी ने अपना नाम गलत होने की शिकायत लेकर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने एसपी पलाश बंसल के साथ पं. जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज (बूथ संख्या 23 से 31), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट (बूथ संख्या 43 से 48) और पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुकुल कुआं, भवानीपुरवा (बूथ स...