बांदा, नवम्बर 13 -- Banda News: बांदा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को शासन ने एक और मौका दिया है। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत संशोधित समय सारिणी जारी कर पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। छात्र-छात्राएं 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नवीनीकरण (रिन्यूवल) के लिए 12 से 20 नवंबर तक आवेदन होंगे, जबकि नवीन आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: छात्रवृत्ति आवेदन की नवीनीकरण की तारीख बढ़ी छात्रवृत्...