बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी बसंतू पुत्र चुन्नू ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि गुरुवार को दोपहर वह सुरेश की दुकान के पास खड़ा था। तभी लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी बात सुरेश, रामहित व उनके बुआ का लड़का कामता ने गाली-गलौज व मारपीट की। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो दबंग धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Banda News: दबंगों ने दरवाजे में आकर बच्चों का पीटा, घायल यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दुकान में बंद कर तीन लोगों को पीटा, न रहने देने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...