बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बांदा। जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्योग बंधु समिति की बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत कठिया गेहूं से तैयार दलिया को एक जनपद-एक उत्पाद में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। ओडीओपी मार्जिन मनी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र उद्यमियों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- F...