बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। शहर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में सड़क पर खड़े ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। ई-रिक्शा हटाने की बात से भड़के चार पांच अज्ञात दबंगों ने युवक की कार को घेर लिया और उसे कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महोबा के गांधी नगर के श्यामजी त्रिपाठी पुत्र कामता प्रसाद त्रिपाठी बांदा के जरैली कोठी इलाके में किराये का कमरा लेकर सपरिवार रहते हैं। बताया कि गुरुवार रात 8:30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर कार से कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइंस आम रास्ते पर पहुंचे, वहां बीच सड़क पर एक ई-रिक्शा खड़ा था। जब रास्ता से ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहा तो पास ही खड़े 4-5 अज्ञात युवक उग्र हो गए। आरोपियों ने ग...