बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने के महुआ गांव निवासी विद्या देवी पत्नी अनंतराम प्रजापति ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह रक्षाबंधन में मायके सिसोलर गई थी। दो दिन पूर्व लौटकर ससुराल महुआ आ रही थी। शहर में बाबूलाल चौराहा गांव के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। रास्ते में कसी ने उसके गले से मंगलसूत्र, कान के बाला चोरी कर लिया। जब वह घर के पास पहुंची और देखा तो दोनों गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...